फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nurpur decorated with lights before Janmashtami

Kangra News: जन्माष्टमी से पहले नूरपुर का रोशनी से शृंगार

Sat, 29 Aug 2026 11:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 29 Aug 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
Nurpur decorated with lights before Janmashtami
नूरपुर के चौगान बस स्टैंड पर स्थापित हाईमास्ट लाइट का विधिवत उद्घाटन करते हुए नप अध्यक्ष नीति म - फोटो : सांकेतिक
नूरपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर नूरपुर शहर सजने लगा है। नगर परिषद ने शहर के प्रमुख स्थानों को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने की पहल की है।
विज्ञापन

नगर परिषद की अध्यक्ष नीति महाजन ने चौगान और न्याजपुर बस स्टैंड पर स्थापित हाईमास्क लाइट्स का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व विधायक अजय महाजन समेत नगर परिषद के प्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नीति महाजन ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों को रोशन करने के साथ वाल्मीकि मंदिर तालाब परिसर में 16 लाइट्स लगाई गई हैं। बिजली के पोल और अन्य स्थानों पर ट्राईकलर लाइट्स भी स्थापित की गई हैं, जो रात के समय शहर की सुंदरता बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था पर 15 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि शहर को और आकर्षक बनाने के लिए लाइट्स लगाने का काम अभी जारी है।
यह रोशनी व्यवस्था केवल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि स्थायी रूप से शहर की सुंदरता बढ़ाएगी। जन्माष्टमी के बहाने शुरू हुआ रोशनी का यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी नूरपुर की रातों को जगमगाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed