फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   NSUI is making the thinking of youth visionary: Pathania

युवाओं की सोच को दूरदर्शी बना रहा एनएसयूआई : पठानिया

Sun, 09 Nov 2025 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
NSUI is making the thinking of youth visionary: Pathania
शाहपुर (कांगड़ा)। लंज महाविद्यालय में एनएसयूआई छात्र संगठन की ओर से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्य सचेतक और विधायक केवल सिंह पठानिया मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आने वाले वर्षों में हिमाचल को संतुलित, हरित और योजनाबद्ध शहरी विकास माॅडल की दिशा में अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और वे स्वयं भी छात्र राजनीति से निकलकर यहां तक पहुंचे हैं। छात्र राजनीति का गहरा असर उनके जीवन पर पड़ा।
विज्ञापन

इसके चलते उनके अंदर समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा जगी और आज यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने छात्रों को किसी भी एक कार्य को अपने जीवन का लक्ष्य बनाने और उसकी तरफ पूरी मेहनत कर सफलता पाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बच्चों के भविष्य को एक नया आयाम देने के लिए अहम साबित होंगे।
विज्ञापन

स्कूलों का अंग्रेजी मीडियम होना विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। उन्होंने कॉलेज की अतिरिक्त दीवार, बैडमिंटन कोर्ट में मैट और टेबल टेनिस की सुविधा देने की घोषणा की। लंज में एक अत्याधुनिक और सुव्यवस्थित आधुनिक शहर बसाने की योजना है, जो चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। पठानिया ने इस योजना को लेकर उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री सुक्खू और मंत्री राजेश धर्माणी से मुलाकात की। उन्होंने बताया इस योजना को सेक्टर वाइज बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित प्रधानाचार्य संजय शर्मा, चंद्रशेखर डोगरा, हरनाम सिंह, सुमन मेहरा सहित एनएसयूआई के सदस्य और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed