फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now you can shop in Kotwali market from home

Kangra News: अब घर बैठे कर सकेंगे कोतवाली बाजार में खरीदारी

Mon, 01 Sep 2025 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 01 Sep 2025 07:15 AM IST
विज्ञापन
Now you can shop in Kotwali market from home
धर्मशाला। अब ग्राहक घर बैठे ही धर्मशाला के कोतवाली बाजार से खरीदारी कर सकेंगे। कोतवाली व्यापार मंडल ने लोकल कारोबार को ई-कॉमर्स कंपनियों की टक्कर देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मंडल की ओर से ‘धर्मशाला कोतवाली बाजार’ नाम से वेबसाइट तैयार की गई है, जिसे आगामी नवरात्र तक लांच करने की योजना है।
विज्ञापन

वेबसाइट का कार्य अंतिम चरण में है और इसमें बाजार के लगभग 500 छोटे-बड़े कारोबारियों के उत्पाद शामिल किए जा रहे हैं। इनमें ग्रोसरी, कपड़े, जूते, खिलौने और इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित तमाम उत्पाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। ग्राहक अपनी मनपसंद दुकान से सीधे सामान ऑर्डर कर पाएंगे।
विज्ञापन

कोतवाली व्यापार मंडल के महासचिव शेखर राय ने बताया कि बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां लोकल कारोबार को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजार से पैसा बाहर जा रहा है, इसे रोकने के लिए यह पहल की गई है। पहले छह माह वेबसाइट को ट्रायल आधार पर चलाया जाएगा, इसके बाद बाजार का खुद का मोबाइल एप भी लांच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो किलोमीटर के दायरे में खरीदे गए सामान की डिलीवरी सीधे दुकान मालिक की ओर से की जाएगी। वहीं कपड़े, जूते और इलेक्ट्रिकल सामान जैसे उत्पाद पूरे हिमाचल में कूरियर के माध्यम से भेजे जाएंगे। शेखर राय ने कहा कि पहली नवरात्रे तक वेबसाइट लांच करने की कोशिश और तैयारी की जा रही है। लोग नवरात्रों का सामान भी आनलाइन ही खरीद सकेंगे।


ऑर्डर करने पर दुकानदारों से होगी सीधी बातचीत
दुकान की ओर से ग्राहकों तक उत्पाद पहुंचाने की जिम्मेवारी केवल दुकान मालिक की ही होगी और रिफंड के लिए दुकान मालिक से सीधे तौर पर ग्राहक जुड़ेंगे। ग्राहकों की ओर से आर्डर किए गए उत्पाद की जानकारी दुकानदार को ई-मेल, व्हाट्सएप व मोबाइल नंबर पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed