{"_id":"694d9cce773f8ce2c305275b","slug":"now-the-need-of-the-hour-is-to-pay-special-attention-to-the-quality-of-education-chandra-kangra-news-c-95-1-ssml1020-212650-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब समय की मांग, शिक्षा की गुणवत्ता पर दिया जाए विशेष ध्यान: चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब समय की मांग, शिक्षा की गुणवत्ता पर दिया जाए विशेष ध्यान: चंद्र
Fri, 26 Dec 2025 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि सरकार शिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़ाने के बजाय उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। चंद्र कुमार ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घाड़जरोट के वार्षिक समारोह में उपस्थित शिक्षकों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों ने प्रदेश में शिक्षा के प्रसार के लिए अनेक स्कूल और कॉलेज स्थापित किए। अब समय की मांग है कि शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, और इसी दिशा में प्रदेश सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। इससे पहले स्कूल प्रधानाचार्य प्रदीप परदेसी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कृषि मंत्री ने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये तथा विद्यालय में नए टॉयलेट बनाने के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन