फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now the interviews of Anganwadi workers and helpers will be held from 28th to 30th.

Kangra News: अब 28 से 30 तक होंगे आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के साक्षात्कार

Fri, 17 Oct 2025 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 17 Oct 2025 05:17 AM IST
विज्ञापन
Now the interviews of Anganwadi workers and helpers will be held from 28th to 30th.
इच्छुक आवेदक 25 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए उपमंडल शाहपुर, उपमंडल कांगड़ा और धर्मशाला में 14, 15 और 16 अक्तूबर को होने वाले साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से स्थगित किए गए हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत ने बताया कि अब मंडल शाहपुर के तहत रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 28 अक्तूबर को, उपमंडल कांगड़ा में 29 अक्तूबर को और उपमंडल धर्मशाला के लिए साक्षात्कार 30 अक्तूबर को बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत के कार्यालय में सुबह 10 बजे होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से कम आवेदन प्राप्त होने के कारण या एक भी आवेदन न मिलने के कारण दोबारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शाहपुर उपमंडल के मुंदला, नेरटी, क्यारी, मंझग्रां, रिछयालू और तत्वानी जबकि कांगड़ा उपमंडल के तहत सनौरा, भरूपलाहड़ तथा धर्मशाला उपमंडल के तहत लांझणी के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए दोबारा आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने वाले प्रार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास और आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रार्थी के परिवार की सालाना आय 50 हजार रुपये तक होनी आवश्यक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed