फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now the accused will be drug tested on the spot

Kangra News: अब मौके पर ही होगा आरोपी का ड्रग टेस्ट

Thu, 12 Jun 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 12 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Now the accused will be drug tested on the spot
धर्मशाला। नशे के बढ़ते प्रचलन के चलते आपराधिक मामलों में शामिल आरोपियों के अब पुलिस मौके पर ड्रग टेस्ट कर रही है। आरोपियों में नशे की संभावना होने पर यूरिन ड्रग्स टेस्टिंग किट से इसकी जांच की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों पर संदेह होने पर भी इसी किट से जांच की जा रही है। जिला कांगड़ा पुलिस को 1550 यूरिन ड्रग्स टेस्टिंग किट मिली हैं, जिन्हें सभी थानों में उपलब्ध करवाया है।
विज्ञापन

इससे पहले जब आपराधिक मामलों अथवा नशे में वाहन चलाने वाले आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करती थी तो स्वास्थ्य जांच करवाने के बाद ही नशे की पुष्टि हो पाती है। पुलिस को ऐसे मामलों में आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में जाकर जांच करवानी पड़ती थी। ऐसे मामलों को ध्यान में रखते हुए तुरंत कार्रवाई करने और मौके पर ही जांच के लिए पुलिस को यूरिन ड्रग्स टेस्टिंग किट उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पुलिस ने इन किटों को प्रयोग में लाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हाल ही में 1550 यूरिन ड्रग्स टेस्टिंग किट प्राप्त हुई हैं, जिन्हें पुलिस थानों में उपलब्ध करवाया है। अब मौके पर ही ड्रग टेस्ट किए जा सकेंगे।
हितेष लखनपाल, एएसपी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed