फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now state level 'Eat Right' fair will be held in Kangra on 20th

Kangra News: कांगड़ा में अब 20 को होगा राज्य स्तरीय ‘ईट राइट’ मेला

Sat, 08 Feb 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 08 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now state level 'Eat Right' fair will be held in Kangra on 20th
धर्मशाला। कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में राज्य स्तरीय एकदिवसीय ‘ईट राइट’ मेले का आयोजन अब 11 के बजाय 20 फरवरी को किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सविता ठाकुर ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते तिथि को बदला गया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। मेले में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मेले का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन


मेले में विभिन्न प्रकार के स्थानीय और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही खाद्य सुरक्षा और पोषण से संबंधित जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों और पोषण विशेषज्ञों की ओर से व्याख्यान, खाद्य परीक्षण और अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। मेले के दौरान खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत मिनी मैराथन और साइकिलिंग रेस जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed