{"_id":"6780298301f10cad130a84e4","slug":"now-revenue-work-will-be-done-in-chachiyan-people-of-panchrukhi-will-be-saved-from-the-race-of-palampur-kangra-news-c-95-1-ssml1021-161307-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अब चचियां में होंगे राजस्व के काम, पालमपुर की दौड़ से बचेंगे पंचरुखी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अब चचियां में होंगे राजस्व के काम, पालमपुर की दौड़ से बचेंगे पंचरुखी के लोग
Fri, 10 Jan 2025 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। प्रदेश मंत्रिमंडल ने पालमपुर विधानसभा के चचियां में उपतहसील खोलने और पंचरुखी में उपतहसील को तहसील बनाने की मंजूरी दी। इससे इलाके की जनता खुश है। मंत्रिमंडल की बैठक में चचियां में बंद की गई उप तहलील को बजट और स्टाफ के साथ खोलने की मंजूरी मिली है। इससे अब यह उप तहसील फिर से कार्य करना शुरू कर देगी। वहीं, पंचरुखी के तहसील बनने से अब लोगों को पालमपुर का रुख नहीं करना पड़ेगा।
साथ राजस्व कार्य के लिए आर्थिक हानि नहीं उठानी पड़ेगी। इसके अलावा कैबिनेट ने लंबागांव विकास खंड की ग्राम पंचायतों मतियाल, कुड़ाल और डढोल को विकास खंड बैजनाथ में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। चचियां उपतहसील को मंजूरी मिलने के बाद आशीष बुटेल ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस उपतहसील के बिना बजट के प्रावधान और स्टाफ के आरंभ पर लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। वह से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से चचियां उप-तहसील कार्यालय आरंभ करने को लेकर मिले थे।
जल्द ही सभी पदों को भर कर और इसके अधीन आने वाले सारे रिकॉर्ड को ट्रांसफर कर उप तहसील को आरंभ किया जाएगा। वहीं, मंत्रिमंडल की बैठक में पंचरुखी उप तहसील को तहसील का दर्जा मिल गया है। इसको लेकर लोगों ने मंत्री यादविंद्र गोमा का आभार व्यक्त किया हैं। पंचरुखी को तहसील का दर्जा मिलने पर बाजार के लोगों यशपाल, विनोद भूरिया, मिलाप, अनिल, सुनील, शम्मू और रश्म पटियाल आदि लोगों ने गोमा का धन्यवाद किया है।