फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now patients will get test report on WhatsApp

अब मरीजों को व्हाट्सऐप पर मिलेगी टेस्ट की रिपोर्ट

Tue, 01 Feb 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now patients will get test report on WhatsApp
धर्मशाला। अब जोनल अस्पताल धर्मशाला में मरीजों को लैब में टेस्ट करवाने के लिए घंटों वहां बैठकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में टेस्ट करवाने वाले मरीज अपने व्हाट्सएप नंबर ही अपनी रिपोर्ट मंगवा सकते हैं। इसके लिए धर्मशाला अस्पताल की लैब टीम ने अनूठी पहल शुरू की है।
विज्ञापन

लैब टीम ने मरीजों को रिपोर्ट उनके व्हाट्सएप पर उपलब्ध करवाने की सुविधा शुरू की है। इसके लिए लैब ने एक नंबर जारी किया है, जिस पर मरीज अपना नाम, पता और पर्ची नंबर भेज कर अपनी रिपोर्ट घर बैठे ही मंगवा सकते हैं। गौरतलब है कि कई मरीज विभिन्न बीमारियों के चलते अपने टेस्ट करवाते हैं, लेकिन उन्हें रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

कई टेस्ट की रिपोर्ट तो दूसरे दिन मिलती है, ऐसे में जो मरीज लैब में टेस्ट करवाने आए होते हैं, उन्हें दूसरे दिन भी लैब के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस तरह की समस्याएं मरीजों को आए दिन पेश आती थी। ऐसी ही समस्याओं के समाधान के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला की लैब टीम ने पहल करते हुए 62305-11908 व्हाटसएप नंबर जारी किया है। इस नंबर पर मरीज अपना नाम, आयु, अपना व्हाटसएप नंबर और करवाए गए टेस्ट का बिल नंबर या आईडी भेजकर अपने टेस्ट की रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। लैब टीम की ओर से शुरू की गई इस पहल से जहां मरीजों का समय बचेगा, वहीं उन्हें बार-बार लैब के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उधर, जोनल अस्पताल धर्मशाला के एमएस डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि अस्पताल की लैब टीम ने अच्छी शुरुआत की है, इसका फायदा मरीजों को लैब टेस्ट रिपोर्ट लेने के लिए मिलेगा। लैब टीम ने इसके लिए व्हाटसएप नंबर भी जारी किया है। मरीजों को इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed