फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now Finna Singh Irrigation Canal will gain momentum after getting the budget

Kangra News: बजट मिलने से अब फिन्ना सिंह सिंचाई नहर पकड़ेगी रफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 13 Feb 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
Now Finna Singh Irrigation Canal will gain momentum after getting the budget
नूरपुर क्षेत्र के लिए प्रस्तावित फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना। फोटो- विभाग
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर क्षेत्र की महत्वाकांक्षी फिन्ना सिंह सिंचाई नहर परियोजना का कार्य अब तेजी से आगे बढ़ेगा। लंबे समय से बजट अभाव में अटकी इस परियोजना को अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेेएसवाई) और त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (एआईबीपी) में शामिल किया गया था। अब केंद्र सरकार ने 67.5 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है, जिससे निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह परियोजना 4025 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान करेगी। इससे नूरपुर क्षेत्र के सुल्याली, सदवां, लदोड़ी, ममूह, गुरचाल, ठेहड़, पंदरेहड़, मिलख, डन्नी, कोट पलाहड़ी, खज्जन और हटली जंबाला पंचायतों के लगभग 60 गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा। इस नहर के बनने से सदवां-सुल्याली बेल्ट के किसान अब बारिश के पानी पर निर्भर नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि नूरपुर में तीन मार्च 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया था। 13 वर्षों में इस परियोजना का 55 फीसदी निर्माण कार्य ही पूरा हो पाया है। यही नहीं, चार साल में बनने वाली इस महत्वाकांक्षी नहर परियोजना के निर्माण को लेकर बजट की दरकार के चलते अब इसकी निर्माण लागत (रिवाइज्ड कॉस्ट) अनुमानित लागत से तिगुनी (लगभग 646 करोड़) हो गई है। प्रदेश सरकार परियोजना पर अब तक अपने संसाधनों से 283 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त 2026 तक पूरा करने के प्रयास
केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए लगभग 284 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया था। इसके तहत अब 67.5 करोड़ की पहली किस्त प्राप्त हुई है। अब जल्द ही इस सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों के टेंडर लगाए जाएंगे। परियोजना को अगस्त 2026 तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
-विकास बक्शी, एसई, जलशक्ति विभाग, नूरपुर सर्कल।


फिन्ना सिंह ने 1977 में दिया था प्रोजेक्ट का विचार

इस सिंचाई योजना का विचार 1977 में हवलदार स्व. फिन्ना सिंह ने रखा था। ब्रिटिशकाल में म्यांमार में सैन्य सेवाओं के दौरान उन्होंने ऐसे प्रोजेक्ट्स को देखा था और अपने क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए यह योजना सुझाई थी। वर्षों तक यह परियोजना अधर में रही, लेकिन अब इसे केंद्र सरकार का सहयोग मिलने से पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।



टनल के जरिए खेतों तक पहुंचेगा पानी
फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के तहत चक्की खड्ड पर लाहडू के निकट एक बांध बन रहा है। इस बांध से 1.88 मेगावाट बिजली बनाना प्रस्तावित है। यहां से सुरंग के जरिये नूरपुर के डन्नी गांव तक पानी पहुंचाया जाएगा। बांध से आगे करीब 4,317 मीटर लंबी टनल बन चुकी है। इसके आगे करीब 1,750 मीटर लंबी मुख्य नहर बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed