फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now 16,791 applications submitted for Pyari Behna Samman Nidhi

Kangra News: प्यारी बहना सम्मान निधि के लिए अब 16,791 आवेदन जमा

Thu, 21 Mar 2024 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 21 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now 16,791 applications submitted for Pyari Behna Samman Nidhi
धर्मशाला। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के तहत कांगड़ा जिला में अब तक 16,791 आवेदन जमा हुए हैं। अब पिछले तीन दिन से आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। वहीं, जिनके आवेदन जमा हुए हैं उनमें भी असमंजस की स्थिति है। जिला कल्याण विभाग में राेजाना की 15 से 20 महिलाएं आवेदन करवाने के लिए कार्यालय पहुंच रही हैं, परंतु आवेदनों में लगी रोक के कारण उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को धर्मशाला तहसील में पहुंचीं काेमल, पलक, महिमा और आशा ने बताया कि फार्म जमा न होने से उन्हें मायूस घर लौटना पड़ा। उन्होंने सोमवार को भी कार्यालय चक्कर लगाए थे, लेकिन काेई फायदा नहीं हुआ। उधर, तहसील कल्याण अधिकारी चमेली कपूर ने बताया कि आचार संहिता लगने के कारण इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना के आवेदन बुधवार को भी नहीं लिए गए हैं। अब अगली अधिसूचना के बाद में ही नए आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed