फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   notice to employee by education board

Kangra News: परीक्षा परिणाम में बरती अनियमितता पर पांच कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

Fri, 30 May 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
notice to employee by education board
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने 10 दिन में मांगा जवाब
विज्ञापन

रद्द हुए पेपर की आंसर-की को स्कैन करने के मामले में बोर्ड की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अनियमितताएं बरतने वाले पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही उनसे परीक्षा परिणाम के दौरान बरती गई इस अनियमितता के लिए 10 दिन में जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद ही उन पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार जमा दो कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा में गंभीर चूक सामने आई थी। इसके चलते छात्रों के प्राप्तांक गलत घोषित हो गए। इससे परीक्षा परिणाम में त्रुटि सामने आई थी। इस दौरान रद्द हुई जमा दो की अंग्रेजी विषय की उत्तर कुंजी को ही बाद में हुई अंग्रेजी विषय की उत्तर कुंजी के स्थान पर इस्तेमाल कर लिया था। इसके चलते बहुविकल्पीय प्रश्नों के 16 अंकों के मूल्यांकन में त्रुटि हो गई थी। इसके बाद अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की ओएमआर शीट्स को सही उत्तरकुंजी के आधार पर दोबारा जांचने के बाद संशोधित परिणाम घोषित किया गया था। इसके बाद केवल अंग्रेजी विषय के अंक ही बदले गए थे।
विज्ञापन

इस मानवीय त्रुटि को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने संबंधित शाखा के चार-पांच अधिकारियों व कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। इसमें तथ्य जांच की रिपोर्ट बोर्ड के पास पहुंचने के बाद अब संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उत्तर कुंजी जांच मामले में स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास तथ्य जांच रिपोर्ट पहुंच गई है। इसके आधार पर बोर्ड ने करीब पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे 10 दिन में जवाब मांगा गया है। उनसे जवाब मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed