{"_id":"6a25c26de2450a5dff01eab5","slug":"noorpur-team-won-the-volleyball-competition-kangra-news-c-95-1-kng1046-238293-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नूरपुर की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नूरपुर की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
Mon, 08 Jun 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
बीड़ में आयोजित अंडर 19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता नूरपुर टीम आयोजकों और मुख्य अतिथि के साथ।
बैजनाथ (कांगड़ा)। बीड़ के वरिष्ठ समाजसेवी फकीर चंद कपूर की ओर से स्वर्गीय माता कमला कपूर और स्वर्गीय पिता हरिराम कपूर की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबाल चैंपियनशिप का समापन रविवार को हुआ। बीड़ खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नूरपुर और जयसिंहपुर के बीच खेला गया जिसमें नूरपुर की टीम विजेता रही। विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता जयसिंहपुर की टीम को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नूरपुर के ध्रुव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
समापन समारोह की अध्यक्षता बीड़ गांव की वयोवृद्ध महिलाओं संतोष अबरोल, संतोष पाल और ईल्मा ठाकुर ने की। इस अवसर पर जोगिंद्रनगर के हेमराज ठाकुर, जो तीन बार एशियाई खेलों में भाग ले चुके हैं, को सम्मानित किया गया। बीड़ की 19 वर्षीय खिलाड़ी श्वेता ठाकुर, जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं, को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।
आयोजक फकीर चंद कपूर ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में चौंतड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों की 18 टीमों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर वॉलीबाल कोच अजय कुमार, बलदेव राणा, पंकज, शशि पॉल, रक्षक पॉल सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि फकीर चंद कपूर इससे पहले सात कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन कर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी योगदान दे चुके हैं।