फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Noorpur police action against drug mafia, two youths arrested with Chitta at Indora turn

Kangra News: नूरपुर पुलिस की नशा माफिया पर कार्रवाई, इंदौरा मोड़ पर चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2024 04:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 05 Oct 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Noorpur police action against drug mafia, two youths arrested with Chitta at Indora turn
डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस थाना डमटाल के तहत इंदौरा मोड़ पर चिट्टा के साथ दो लोगों को पकड़ा गया। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की एक आल्टो कार को चेकिंग के लिए रोका। इसमें दो लोग सवार थे। पुलिस की ओर से पकड़े गए चिट्टा के आरोपियों की पहचान इमरान खान और अशरफ खान दोनों निवासी नाजोचाक डाकघर नौरंगपुर तहसील और जिला पठानकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 10.34 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके थाना डमटाल में लाया। दोनों के खिलाफ थाना डमटाल में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामला दर्ज होने की पुष्टि डीएसपी संजीव कुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed