फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nomination papers will be filed at the SDM office in Dharamshala-Palampur.

Kangra News: नगर निगम चुनाव... धर्मशाला-पालमपुर में एसडीएम दफ्तर में भरे जाएंगे नामांकन पत्र

Thu, 23 Apr 2026 02:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Nomination papers will be filed at the SDM office in Dharamshala-Palampur.
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला और पालमपुर के आगामी चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया का स्थल निर्धारित कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पार्षद पद के उम्मीदवार संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी (एईओ) एवं उपमंडल अधिकारी (नागरिक) यानी एसडीएम कार्यालयों में अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

प्रशासनिक आदेशों के अनुसार दोनों नगर निगमों के मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव भी प्रचलित अधिनियम एवं नियमों के अनुसार संपन्न होंगे। धर्मशाला नगर निगम के 17 वार्डों और पालमपुर के 15 वार्डों के लिए नामांकन पत्र 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 2 मई 2026 को लिए जाएंगे। उम्मीदवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच अपने समर्थकों के साथ संबंधित एसडीएम कार्यालय पहुंचकर पर्चे दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

चुनावों को सुचारू बनाने के लिए धर्मशाला और पालमपुर के उपमंडलाधिकारियों को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच भी इन्हीं कार्यालयों में की जाएगी। नामांकन पत्र भरने वाले उम्मीदवार छह मई को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन किए जाएंगे और 17 मई को मतदान होगा। प्रशासन ने नामांकन के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम कार्यालयों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed