फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nominate up to six for Padma award

Kangra News: पदम पुरस्कार के लिए छह तक करें नामांकन

Sun, 01 Jun 2025 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 01 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Nominate up to six for Padma award
धर्मशाला। भारत सरकार की ओर से प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित पदम विभूषण, पदम भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कारों के लिए वर्ष 2026 के नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ये पुरस्कार सभी क्षेत्रों/विषयों, जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान आदि में प्रतिष्ठित और असाधारण उपलब्धि/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी बताया कि संबंधित विषयों में कार्यरत पात्र व्यक्तियों या संस्थाओं से आग्रह किया जाता है कि वे अपना नामांकन छह जून तक जिला भाषा अधिकारी के कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। नामांकन के साथ संबंधित व्यक्ति /संस्था की संपूर्ण उपलब्धियों का 800 शब्दों में नैरेटिव शैली में प्रशस्तिपत्र संलग्न किया जान आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नामांकन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए गृह मंत्रालय की वेबसाइट अवश्य देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed