{"_id":"6a070aba3bdd8df9bc0aed40","slug":"no-response-to-rti-complaint-letter-submitted-to-bdo-kangra-news-c-89-1-ssml1015-176403-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आरटीआई का नहीं मिला जवाब, बीडीओ को साैंपा शिकायत पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आरटीआई का नहीं मिला जवाब, बीडीओ को साैंपा शिकायत पत्र
Sat, 16 May 2026 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 16 May 2026 05:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। विकास खंड भुंतर की शिल्हीहार पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी नहीं मिल रही है। ऐसे में गांव संगतेहर के निवासी शेरसिंह ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी भुंतर को शिकायत पत्र सौंपा। शेरसिंह ने कहा कि उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों और उन पर खर्च की जानकारी सूचना का अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से मांगी थी, लेकिन 23 मार्च 2026 से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि उन्हें देरी का कोई कारण भी नहीं बताया गया। ऐसे में उन्हें अब मजबूर होकर खंड विकास अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपना पड़ा है। कहा कि खंड विकास अधिकारी से ग्राम पंचायत शिल्हीहार में विकास कार्यों और उन पर खर्च बजट का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग की गई है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी गौरव धीमान ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। आरटीआई आवेदनों के निपटारे में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस विषय पर संबंधित पंचायत सचिव और लिपिक से जवाब-तलब किया जा रहा है। नियमानुसार पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।