{"_id":"67acf219c242a942f30b618a","slug":"nihal-was-accompanied-by-bhajan-kirtan-and-shabad-kirtan-in-temples-on-ravidas-jayanti-kangra-news-c-95-1-kng1005-165204-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रविदास जयंती पर मंदिरों में भजन कीर्तन, शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रविदास जयंती पर मंदिरों में भजन कीर्तन, शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल
Thu, 13 Feb 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के ओल्ड चड़ी रोड़ स्थित गुरु रविदास मंदिर में उनके प्रकाशोत्सव पर माथा टेकते हुए लोग।
धर्मशाला/ पालमपुर/संसारपुर टैरेस(कांगड़ा)। ओल्ड चड़ी रोड धर्मशाला स्थित रविदास मंदिर में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास का 648वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। धर्मशाला के साथ-साथ जिलाभर में भी गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। वाग टीका इच्छी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें मुख्यातिथि एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा उपस्थित रहे। बालाजी अस्पताल के एमडी डॉ. राजेश शर्मा की अध्यक्षता में शिविर में 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
उपमंडल पालमपुर में मंत्री सहित कई नेताओं ने गुरु रविदास के मंदिरों पर जाकर अपना शीश नवाया। इस दौरान आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के हंड़ोल पट्ट, मझैनु, ब्याड़ा, अंद्रेटा और गंदड़ में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरु रविदास जयंती की बधाई दी। गोमा ने कहा कि रविदास एक सर्वश्रेष्ठ एवं महान संत थे। फरेढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में उन्होंने गुरु रविदास संस्था को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। साथ ही प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर रविदास समाज के अनुयायियों को हार्दिक बधाई दी। संजय सिंह चौहान सुलह विधानसभा क्षेत्र में भदरोल, सिंबलपट्ट, मनियाडा तथा भवारना स्थित रविदास मंदिरों में जा कर भजन कीर्तन में सम्मिलित हुए तथा शीश नवाया।
संसारपुर टैरेस में रविदास जयंती पर लंगर का आयोजन किया गया तो गुरु रविदास सभा जवाली की ओर से जयंती धूमधाम से मनाई गई। योल में गुरु रविदास मंदिर में सुबह झंडा रस्म के साथ शबद कीर्तन व तदोपरांत गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। हरिपुर की इंदिरा कलोनी में मुकेरियां पंजाब से आए रागी जत्थे ने अपनी मधुर बाणी से सभी को निहाल किया।