फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   New twist in Ayush's death case, mother says clothes found, mobile phone missing

Kangra News: आयुष की मौत मामले में नया मोड़, मां बोलीं- मिले कपड़े, मोबाइल फोन गायब

Wed, 22 Apr 2026 09:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 22 Apr 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
New twist in Ayush's death case, mother says clothes found, mobile phone missing
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल की खड़ानाल पंचायत के 19 वर्षीय आयुष की डूबने से हुई मौत के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आया है। आयुष की मां रानी देवी और स्थानीय महिलाओं ने पुलिस थाना बैजनाथ पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों ने घटनाक्रम और सूचना मिलने में हुई देरी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

मृतक की मां रानी देवी का कहना है कि आयुष 16 अप्रैल को अपने एक दोस्त के साथ गया था, लेकिन उन्हें इस घटना की जानकारी रात 9 बजे दोस्त के पिता के माध्यम से मिली। मां ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों लड़के दोपहर 12:45 बजे खड्ड की ओर जाते दिखे हैं। साथी युवक शाम 4 बजे अकेला लौटा तो रात तक इस बारे में उन्हें क्यों नहीं बताया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि समय पर सूचना मिलती तो आयुष को बचाने की कोशिश की जा सकती थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना स्थल के पास से आयुष के कपड़े तो मिल गए हैं, लेकिन उसका मोबाइल फोन गायब है। उन्होंने तर्क दिया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां खड्ड की गहराई इतनी अधिक नहीं है कि डूबने से मौत हो जाए। हालांकि, मां ने फिलहाल किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है, लेकिन सच्चाई सामने लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की मांग को लेकर पहुंची महिलाओं के साथ आई एक सोशल मीडिया ब्लॉगर की पुलिस कर्मी से तीखी बहस हो गई, जिससे थाने में कुछ देर के लिए तनाव पैदा हो गया। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करवाया। बैजनाथ थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके साथ ही कॉल डिटेल (सीडीआर भी मंगवाई गई है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed