फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Neha Verma's hunger strike ended after eight days.

Kangra News: आठ दिन बाद खत्म हुई नेहा वर्मा की भूख हड़ताल

Fri, 11 Sep 2026 03:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 11 Sep 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
Neha Verma's hunger strike ended after eight days.
जालग/जयसिंहपुर/लंबागांव (कांगड़ा)। कोसरी पंचायत के उंबर बल्ही, बल्ह और महाराज नगर दबाटा में पुलिया निर्माण और टंबर पंचायत में पंचायत घर बनाने की मांग को लेकर पूर्व प्रधान नेहा वर्मा की आठ दिन से जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल वीरवार को समाप्त हो गई।
विज्ञापन

जयसिंहपुर के एसडीएम संजीव ठाकुर और लंबागांव के बीडीओ सिकंदर ने धरनास्थल पर पहुंचकर नेहा वर्मा से बातचीत की और जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। प्रशासन ने बल्ह में पुलिया निर्माण और उंबर बल्ही को उंबर में बने नए पुल से जोड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक एवं मंत्री यादविंद्र गोमा भी बल्ह पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर पुल निर्माण के लिए प्रारंभिक तौर पर पांच लाख रुपये देने की बात कही और बीडीओ को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टंबर पंचायत में पंचायत घर का निर्माण भी जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया। अनशन के दौरान ग्रामीणों और महिला मंडलों ने नेहा वर्मा का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed