फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Neha of Nurpur will participate in the Senior National Women's Pencak Silat competition

Kangra News: सीनियर राष्ट्रीय महिला पेंचक सिलाट स्पर्धा में भाग लेंगी नूरपुर की नेहा

Sat, 05 Apr 2025 05:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 05 Apr 2025 05:09 AM IST
विज्ञापन
Neha of Nurpur will participate in the Senior National Women's Pencak Silat competition
नेहा अपने कोच अजय कुमार के साथ। - स्रोत: स्वयं
नूरपुर (कांगड़ा)। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित खेलो इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 अप्रैल तक शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम, श्रीनगर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के नूरपुर की नेहा भाग लेंगी और हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

पेंचक सिलाट क्लब नूरपुर के कोच अजय कुमार ने बताया कि नेहा पुत्री अजय कुमार निवासी वार्ड-6, नूरपुर, पहले भी खेलो इंडिया नॉर्थ जोन प्रतियोगिता आगरा में भाग ले चुकी हैं। मेहनत और समर्पण से नेहा को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश पेंचक सिलाट संघ के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आज़ाद और महासचिव मोहम्मद जावेद ने विश्वास जताया है कि नेहा इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। नेहा कोच अजय कुमार से पेंचक सिलाट का प्रशिक्षण ले रही हैं। क्लब अध्यक्ष भूषण शर्मा, मालिक डिंपल वशिष्ठ, और हेमांग मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने भी नेहा की सफलता की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed