फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Negligence in security will not be tolerated in winter session: Pathania

शीतकालीन सत्र में सुरक्षा में सहन नहीं होगी कोताही : पठानिया

Mon, 02 Dec 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Negligence in security will not be tolerated in winter session: Pathania
सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी सुनिश्चित: पठानिया
विज्ञापन

तपोवन में विधानसभा सत्र 18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। सत्र के दौरान तपोवन विधानसभा भवन और परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार और विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को जारी किए गए शासकीय पास प्रमुखता से प्रदर्शित करने होंगे। सोमवार को तपोवन विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शीतकालीन सत्र के प्रबंधों और तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का सातवां सत्र 18 से 21 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। विस अध्यक्ष ने कहा कि इस सत्र में चार बैठकें होंगी। सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधानसभा सदस्यों से प्रश्नों से संबंधित सूचनाएं विधानसभा सचिवालय पहुंचनी शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन जिलाधीश की अध्यक्षता में पहले भी बैठकें कर चुका है। तपोवन भवन में मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य समय रहते पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस समेत एक डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टॉफ के कर्मचारी भी तपोवन परिसर में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

मोबाइल, लैपटॉप ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध
विधानसभा भवन के अंदर मोबाइल, लैपटॉप तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तु के ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। तपोवन विधानसभा भवन और परिसर को कृत्रिम दुधिया रोशनी से सुसज्जित किया जाएगा। जिलाधीश कांगड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सत्र से संबंधित कार्य समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed