फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Neeraj should get himself tested for dope first, I am also ready: Ajay

नीरज पहले खुद कराएं डोप टेस्ट, मैं भी तैयार : अजय

Sun, 07 Jun 2026 06:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
Neeraj should get himself tested for dope first, I am also ready: Ajay
बोले, मुख्यमंत्री ने ईमानदारी के दम पर बनाई पहचान
विज्ञापन

भारती के बेबुनियाद आरोपों से जनता नहीं होगी गुमराह
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा। नीरज भारती और उनके परिवार को पहले अपने राजनीतिक कार्यकाल का लेखाजोखा जनता के सामने रखना चाहिए। नीरज भारती के पिता चौधरी चंद्र कुमार लंबे समय तक कांग्रेस सरकारों में मंत्री और सांसद रहे हैं। ऐसे में यदि आज भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए जा रहे हैं, तो यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि वर्षों तक सत्ता में रहते हुए उनके परिवार की उपलब्धियों का आधार क्या रहा। डोप टेस्ट पहले स्वयं नीरज भारती करवाएं, मैं भी तैयार हूं। यह आरोप शनिवार को एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान लगाए।
सोशल मीडिया पर डोप टेस्ट संबंधी टिप्पणी का जवाब देते हुए अजय वर्मा ने कहा कि इसकी शुरुआत नीरज भारती को स्वयं से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि नीरज भारती डोप टेस्ट कराने को तैयार हैं, तो वह भी इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। वर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संघर्ष, मेहनत और ईमानदारी के बल पर अपनी पहचान बनाई है। प्रदेश की जनता उन्हें अच्छी तरह जानती है, इसलिए उन पर लगाए जा रहे आरोपों का सच भी जनता समझती है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि नीरज भारती अकसर सोशल मीडिया के माध्यम से बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करते हैं। राजनीति में गंभीर मुद्दों और जनहित के विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के काम नहीं होने संबंधी नीरज भारती के आरोप तथ्यहीन हैं। वर्मा के अनुसार उन्होंने स्वयं कई कार्य चौधरी चंद्र कुमार के माध्यम से करवाए हैं। अजय वर्मा ने कहा कि आज भले ही भाजपा विधायक सुधीर शर्मा को नीरज भारती की बातें पसंद आ रही हों, लेकिन कुछ समय पहले दोनों नेताओं के बीच हुई तीखी बयानबाजी और राजनीतिक विवाद किसी से छिपे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और सही समय पर उचित निर्णय भी लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed