{"_id":"6a0dc09d4195bbf79108db27","slug":"national-seminar-at-hpu-regional-centre-dharamshala-from-june-8-kangra-news-c-95-1-kng1045-235585-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एचपीयू क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में राष्ट्रीय सेमिनार 8 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एचपीयू क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में राष्ट्रीय सेमिनार 8 जून से
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में गणित और अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8 और 9 जून को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य देश और प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षकों, शोधार्थियों और पीजी विद्यार्थियों को एक साझा शैक्षणिक मंच प्रदान करना है।
सेमिनार में शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थियों समकालीन और ज्वलंत विषयों पर अपने विचार, शोध एवं अनुभव प्रस्तुत करें। सेमिनार के संयोजक डॉ. तिलक राज शर्मा (गणित विभाग) और डॉ. किशोर कुमार (अर्थशास्त्र विभाग) ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न विषयों के विद्वानों के बीच शैक्षणिक संवाद, अनुसंधान सहयोग और अंतः विषय अध्ययन को बढ़ावा दिया जाएगा।
केंद्र के निदेशक प्रो. कुलदीप कुमार अत्री ने समस्त शिक्षकों, शोधार्थियों और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों से इस सेमिनार में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 4 जून तक क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कॉन्फ्रेंस ब्रोशर के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं और अपने शोध-पत्र भेज सकते हैं। ब्यूरो