फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   National Award winner Manjari Mahajan felicitated at the Education Board headquarters.

Kangra News: शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में सम्मानित हुईं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मंजरी महाजन

Sat, 26 Sep 2026 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 26 Sep 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
National Award winner Manjari Mahajan felicitated at the Education Board headquarters.
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता मंजरी वी महाजन को सम्मानित करते ​शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजे
धर्मशाला। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित प्रधानाचार्य मंजरी वी महाजन को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विशेष रूप से सम्मानित किया है। बोर्ड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान कर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर टीहरा की प्रधानाचार्य मंजरी वी महाजन ने विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को लागू कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डॉ. राजेश शर्मा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मंजरी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में सामाजिक व पर्यावरणीय जागरूकता विकसित की है।
विज्ञापन

नवाचार आधारित शिक्षण और स्कूल के प्रभावी नेतृत्व के लिए उनके प्रयास अनुकरणीय हैं। डॉ. राजेश शर्मा ने इस उपलब्धि को पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंजरी के अनुभवों और दूरदर्शी सोच का लाभ भविष्य में भी प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को निरंतर मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed