फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   national award

Kangra News: चंबा रुमाल को विश्व में पहचान दिलाने पर दिनेश कुमारी को राष्ट्रीय सम्मान

Tue, 29 Nov 2022 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
national award
चंबा रूमाल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नूरपुर की दिनेश कुमारी को राष्ट्रीय सम्मान से स? - फोटो : Kangra
जसूर (कांगड़ा)। केंद्रीय वाणिज्य एवं कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने नूरपुर की दिनेश कुमारी डोगरा को चंबा रुमाल को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने में उत्कृष्ट योगदान देने पर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की जनता, विशेषकर महिला शक्ति अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
विज्ञापन

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश का हैंडीक्राफ्ट (हस्तशिल्प) निर्यात लगातार बढ़ रहा है और यह किसी भी मशीन से बने प्रोडक्ट से कहीं बेहतर है। दिनेश कुमारी डोगरा नूरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर सात जुसालता की निवासी हैं। इनके पति एसके डोगरा लोक निर्माण विभाग से बतौर मुख्य लेखाकार सेवानिवृत्त हुए हैं। एसके डोगरा समाजसेवा के कारण क्षेत्र में लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

नूरपुर के शहरवासियों ने राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर परिवार को बधाई देते हुए इसे नूरपुर सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरवमय बताया। दिनेश कुमारी ने हिमाचल प्रदेश की धरोहर चंबा रुमाल को संरक्षित करने के साथ वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने में निरंतर योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed