फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   National and international badminton players will be honored.

Kangra News: बैडमिंटन के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

Thu, 05 Mar 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
National and international badminton players will be honored.
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में बैडमिंटन सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि युवाओं की मेहनत और पहचान बन चुका है। कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ अब उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने जा रहा है, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह सम्मान समारोह खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इससे आने वाली युवा पीढ़ी भी इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेते हुए कुछ अलग करने के लिए मेहनत करेगी।
विज्ञापन

संघ की ओर पहली बार इन खिलाड़ियों को एक मंच पर बुलाया जाएगा। इसमें वर्ष 2022 से लेकर 2026 तक की अवधि के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। संघ ने इस बार एक विस्तृत टाइमलाइन चुनी है ताकि कोरोना काल के बाद उभरी प्रतिभाओं और भविष्य की उम्मीदों को एक साथ प्रोत्साहित किया जा सके।जानकारी के अनुसार अब तक की स्क्रीनिंग में लगभग 35 खिलाड़ियों का चयन किया जा चुका है। ये वे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने नेशनल चैंपियनशिप, खेलो इंडिया और इंटरनेशनल ओपन टूर्नामेंट में अपने खेल के दम पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतते हुए खिलाड़ियों के तीन वर्षों के रिकॉर्ड को खंगाला गया है।
विज्ञापन

कांगड़ा बैडमिंटन संघ के सचिव विलास हंस ने कहा कि हर खिलाड़ी को आस होती है कि उसके खेल की सराहना किए। इसकी कड़ी को मजबूत करने के लिए संघ की ओर बेहतर प्रदर्शन करने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले कांगड़ा के बैडमिंटन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है। मार्च में जिला प्रशासन की ओर समय लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed