Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Narrow culvert is increasing the problem, drainage system is also not proper

Kangra News: संकरी पुलिया बढ़ा रही परेशानी, पानी निकासी की व्यवस्था भी सही नहीं

Sun, 22 Jun 2025 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 22 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Narrow culvert is increasing the problem, drainage system is also not proper
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के वार्ड बिंद्राबन में कूहलों से पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। नागनी श्मशानघाट के पास कूहल की पुलिया संकरी होने से यह समस्या आ रही है। वहीं, इसी वार्ड के पालमपुर-नगरी सड़क पर चिंबलहार में फर्नीचर की दुकान के साथ नालियों में पानी निकासी सही नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने भले ही पानी की निकासी कर दी हो, लेकिन बरसात में यह पानी लोगों के लिए समस्या बनेगा। लोगों की मांग है कि यहां सड़क के किनारे बनीं नालियों में पानी निकासी की व्यवस्था को सही कर दिया जाए तो यह पानी सीधा नीचे की ओर चला जाएगा और उनकी परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन



घरों के पास पहले सड़क पर पानी इकट्ठा हो जाता था। इससे बड़ी परेशानी होती थी। अब विभाग ने पानी की निकासी के लिए यहां पाइप डाल दिए हैं। जिनसे पानी की निकासी सीधे घरों की ओर कर दी। अब बरसात में इससे परेशानी हो सकती है। विजय शर्मा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


सड़क के किनारे बनीं नालियों को लोक निर्माण विभाग को ठीक करना चाहिए। इससे लोगों को बरसात में घरों में पानी घुसने की चिंता नहीं सताएगी। शोभा पुरी स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग से नालियों को ठीक करने की बात की गई है, ताकि घरों से जाने वाले पानी को नालियों से निकाल कर नीचे की ओर किया जाए। जल्द समस्या दूर होगी। संजय राठौर पार्षद बिंद्राबन वार्ड

चिंबलहार में फर्नीचर हाउस के पास नालियों की हालत खराब होने से सारा पानी नीचे लोगों के घरों से होकर निकाल रहा है। यह बरसात में लोगों की समस्या बनेगा। यहां पर बंद पड़ी नालियों को ठीक तरीके से बनाना चाहिए। कूहल के लिए भी सही ढंग से पुलिया का निर्माण होना चाहिए। प्रवीण कुमार, पूर्व विधायक

नगर निगम के क्षेत्र में लोगों को बरसात के पानी को लेकर कोई परेशानी न हो। इसके लिए नगर निगम निरीक्षण कर रहा है। जाम हुई नालियों को सही किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों से चर्चा हुई है, ताकि लोगों को कोई परेशानी न आए। गोपाल नाग, महापौर नगर निगम पालमपुर

बिंद्राबन में कूहल के ऊपर पुलिया डाली गई है। इस कूहल का पानी यहां से ठीक चला जाता है, लेकिन कई बार न्यूगल खड्ड में जलस्तर बढ़ने से यहां पानी ओवर फ्लो होता है। फर्नीचर हाउस के पास नालियों को ठीक करवा दिया जाएगा।
सार्थक सूद, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed