{"_id":"690127943753cb819a00c07c","slug":"nagar-parishad-dehra-hopes-for-a-new-building-kangra-news-c-95-1-kng1024-203009-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नगर परिषद देहरा को जगी नए भवन की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नगर परिषद देहरा को जगी नए भवन की उम्मीद
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद देहरा की बैठक विधायक कमलेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने नप सदस्यों को आश्वासन दिया कि अधर में लटके नए नप कार्यालय भवन के निर्माण के लिए शीघ्र ठोस कार्रवाई की जाएगी।
वर्तमान में नप देहरा का कार्यालय एक पुराने भवन में चल रहा है। नए भवन के प्रस्ताव की फाइल अरसे से सरकार के पास है। वहीं, बैठक में शहर की विभिन्न विकास योजनाओं, सीवरेज व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली एवं शहरी सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की गई।
विधायक कमलेश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरा शहर को स्वच्छ, सुसज्जित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि जिन घरों को अभी तक सीवरेज कनेक्शन नहीं मिला है. उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही देहरा के हनुमान चैक में एक भव्य रेन शेल्टर का निर्माण करवाने की बात कही। नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने अवगत करवाया कि स्वच्छ शहर समृद्ध शहर कार्यक्रम का दूसरा चरण 15 सितंबर से 14 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इसमें लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान शहर में व्यापक स्वच्छता, जनजागरूकता, ठोस कचरा प्रबंधन और पर्यावरण सुधार अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही देहरा को स्वच्छ और समृद्ध शहर के रूप में विकसित किया जा सकता है। नप उपाध्यक्ष मलकीयत परमार ने कहा कि नप सदस्यों की मांगों को विधायक ने सहानुभूतिपूर्वक हल करने का आश्वासन दिया है।
बैठक में कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा, पार्षद हरबंस लाल, सुनीता शर्मा, दीपिका, और सुरेश चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।