{"_id":"69af2ba78572eafeb505e587","slug":"mustard-oil-will-be-available-at-depots-for-seven-rupees-cheaper-kangra-news-c-95-1-kng1005-223537-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डिपुओं में सात रुपये सस्ता मिलेगा सरसों का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डिपुओं में सात रुपये सस्ता मिलेगा सरसों का तेल
Tue, 10 Mar 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिला के राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। डिपुओं में सरसों के तेल की कीमतों में 7 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में करीब 8 लाख लीटर तेल का नया स्टॉक पहुंचने के बाद डिपुओं में इसकी सप्लाई शुरू कर दी गई है।
अब उपभोक्ताओं को सरसों का तेल 153 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा, जो पहले 160 रुपये में मिल रहा था। जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने पुष्टि की है कि गोदामों में स्टॉक पहुंच चुका है और उपभोक्ताओं को अब नई सस्ती दरों पर तेल उपलब्ध होगा।
एक तरफ जहां तेल की कीमतों में राहत मिली है, वहीं राशन के कोटे में इस महीने कटौती की गई है। शिमला से कम आवंटन के कारण एपीएल उपभोक्ताओं को इस माह केवल 6 किलो चावल ही दिए जा रहे हैं। आटे की पूरी एलोकेशन न मिलने के कारण मार्च में उपभोक्ताओं को 13 किलो के बजाय मात्र 11 किलो आटा ही मिल पाएगा।