{"_id":"6aa4577af093150e26023a8f","slug":"bank-employees-strike-inconveniences-consumers-kangra-news-c-95-1-kng1045-255161-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से उपभोक्ता हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से उपभोक्ता हुए परेशान
Sat, 12 Sep 2026 03:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 12 Sep 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में मांगों के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की आह्ान पर आयोजित हड़ताल के दौरान कचहर
धर्मशाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को धर्मशाला में राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मियों ने विभिन्न मांगों के संबंध में एक दिवसीय हड़ताल की। उपायुक्त कार्यालय के सामने पंजाब नेशनल बैंक के बाहर जुटे कर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा जिससे उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक राज कुमार गौतम ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह तुरंत लागू करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना और सरकार की ओर से लागू की गई एकतरफा व भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना को वापस लेकर द्विपक्षीय बातचीत से संशोधन करना शामिल है। इसके अलावा कर्मियों के लंबित सेवा मुद्दों के त्वरित समाधान की मांग भी उठाई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।