{"_id":"670fec10d9ba95efe40265f6","slug":"muslim-organizations-took-out-a-rally-and-submitted-memorandum-to-dc-kangra-news-c-88-1-ssml1007-135272-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मुस्लिम संगठनों ने रैली निकालकर डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मुस्लिम संगठनों ने रैली निकालकर डीसी को सौंपा ज्ञापन
Wed, 16 Oct 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
चंबा में बैठक के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सोंपते मुस्लिम समुदाए के लोग।संवाद
चंबा। जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने मांग की है कि महंत यति नरसिंहानंद और उनके शिष्यों के खिलाफ उत्तरप्रदेश पुलिस में मामला दर्ज किया जाए।
मुस्लिमों पर अत्याचार, दुर्व्यवहार, भेदभाव और उत्पीड़न करने वालों पर सरकार और प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। सोसायटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के महंत यति नरसिंहानंद की ओर से पैगंबर हजरत मोहम्मद के खिलाफ की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई। इस दौरान सोशल मीडिया में सार्वजनिक तौर पर कुछ संगठनों की ओर से मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा कहने वालों के खिलाफ रोष रैली भी निकाली गई। उपायुक्त के माध्यम राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन की अगुवाई जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष लतीफ मोहम्मद ने की। मुस्लिम संगठनों ने कहा महंत यति नरसिंहानंद काफी सालों से पैगंबर हजरत मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। इससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सोसायटी के उपाध्यक्ष लाल हुसैन, हसनदीन, गुज्जर समाज कल्याण सभा के प्रधान गुलाम रसूल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लियाकत अली खान, आरिफ मलिक, रशीद मुहम्मद, मुफ्ती जमात अली, मौलाना हसनदीन आदि मौजूद रहे।
--