फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Muslim community celebrated Bakrid with great enthusiasm

Kangra News: मुस्लिम समुदाय ने उल्लास के साथ मनाया बकरीद का पर्व

Fri, 29 May 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Muslim community celebrated Bakrid with great enthusiasm
नादौन क्षेत्र के साथ भरमोटी में मुस्लमान समुदाय ने प्रसिद्व साईं फाजलशाह की दरगाह तकिया में नमा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन/हमीरपुर। जिलेभर में वीरवार को मुस्लिम समुदाय ने बकरीद उत्साह और भाईचारे के साथ मनाई। लोगों ने नए परिधान पहनकर नमाज अदा की और अमन-चैन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नादौन क्षेत्र के साथ भरमोटी में साईं फाजलशाह की दरगाह तकिया में इमाम ने नमाज अदा करवाई।

नमाज अदा करने पहुंचे मुश्ताक मोहम्मद, सरदार मोहम्मद, बसीन मोहम्मद, रसमदीन, लालदीन, असलम मोहम्मद सहित अन्य ने कहा कि ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम की ऐतिहासिक कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इसी स्मृति में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े जानवरों की कुर्बानी करते हैं। यह पर्व मेल-मिलाप और भाईचारे का संदेश देता है। जिला मुख्यालय के साथ लगते शस्त्र और सुजानपुर में भी बकरीद का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed