फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Municipal Corporation Palampur will solve people's problems door to door

Kangra News: नगर निगम पालमपुर घर-द्वार हल करेगा लोगों की दिक्कतें

Wed, 12 Feb 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 12 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Palampur will solve people's problems door to door
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर अब अपने नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए ई-गवर्नेंस के माध्यम से नौ नई सेवाएं शुरू करने जा रहा है। इस पहल के तहत, अब नागरिकों को अपनी समस्याओं का समाधान घर बैठे मिल सकेगा, जिससे उन्हें नगर निगम के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम पालमपुर अब एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करेगा। इस एकल और एकीकृत प्रणाली के तहत नागरिक बिना किसी परेशानी के सरकारी सेवाओं तक पहुंच सकेंगे। इसके अतिरिक्त, हर वार्ड में समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जो सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आयोजित होंगे। इन शिविरों में लोग अपनी समस्याओं का समाधान सीधे तौर पर दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के महापौर गोपाल नाग ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों को सही तरीके से सुनना और उनका समाधान करना है, जो पहले नगर निगम तक सही ढंग से नहीं पहुंच पाती थीं। इस योजना के तहत, व्यापार लाइसेंस प्राप्त करना, कचरा संग्रहण की बिलिंग, अवैध होर्डिंग्स को हटाना, और कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जैसे कार्य किए जाएंगे। नगर निगम पहले ही कूड़ा फैलाने पर 50 हजार से अधिक जुर्माना लगा चुका है। इसके अलावा, नगर निगम अब ड्रोन के माध्यम से अपने हर वार्ड की अचल संपत्तियों का सर्वे करेगा, जिसमें सभी भवनों और खाली पड़ी जमीनों की जानकारी जुटाई जाएगी। नगर निगम पालमपुर की इस डिजिटल पहल से नागरिकों को सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के जरिये विभिन्न प्रकार की सेवाएं मिलेंगी, जैसे पालतू पशुओं का पंजीकरण, सामुदायिक हॉल और मैदान की बुकिंग और नगर निगम से संबंधित शिकायतों का समाधान होगा। यदि किसी नागरिक को कोई समस्या हो तो वह नगर निगम के व्हाट्सएप नंबर 7696672040 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed