फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Most of the street lights in the city are broken, darkness spreads in the evening

Kangra News: शहर में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब, शाम होते ही पसर रहा अंधेरा

Mon, 29 Sep 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Most of the street lights in the city are broken, darkness spreads in the evening
हमीरपुर शहर के साथ लगते वार्ड में दिन के समय जलती स्ट्रीट लाइट। संवाद - फोटो : mathura
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के वार्डों में शाम होते ही अंधेरा पसर रहा है। रात्रि समय में दुकानदारों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि स्ट्रीट लाइटें रात की जगह दिन में जल रही हैं। इससे रात्रि के समय में वार्डों में अंधेरा पसर रहा है। वार्डों में पिछले छह माह में एक बार भी लाइटों की मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में वार्डों में लाइटों की समस्या गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

निगम की ओर से लाइटों को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को नियुक्ति भी किया गया है, लेकिन 15 वार्डों में एक साथ कार्य करने में कर्मचारियों को दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। वार्डों से लेकर शहर तक अधिकांश लाइटें खराब हैं, लेकिन मरम्मत कार्य को लेकर विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों में प्रकाश, विपिन, राजेश्वर, रमेश, मुन्ना वर्मा, गोल्डी, अश्वनी, हर्षवर्धन आदि ने कहा कि पिछले कुछेक समय से शहर से लेकर वार्डों तक स्ट्रीट लाइटों की समस्या विकराल होती जा रही है। बार-बार गुहार लगाने पर भी लाइटों को ठीक नहीं करवाया जा रहा है।
शहर का बाजार रात आठ से नौ बजे तक खुला रहता है। ऐसे में दुकानदार जब दुकानों को बंद कर घरों को जाते हैं, तो रास्ते में लाइटों के खराब होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे में गलियों को पार करते समय लावारिस कुत्तों सहित अन्य पशुओं के भी आक्रामक होने का खतरा बना रहता है।


कोट

स्ट्रीट लाइटें के रखरखाव के लिए कर्मचारियों को रखा गया है। कर्मचारी वार्डों में जाकर लाइटों को ठीक करने का कार्य कर रहे है। वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था के लिए कार्य किया जा रहा है।
-राम प्रसाद, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed