फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   More than 100 cases of NDPS and Excise Act registered in election code of conduct

Kangra News: चुनाव आचार संहिता में एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के 100 से ज्यादा मामले दर्ज

Tue, 11 Jun 2024 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Jun 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
More than 100 cases of NDPS and Excise Act registered in election code of conduct
नूरपुर (कांगड़ा)। एसपी नूरपुर अशोक रत्न के नेतृत्व में चुनाव आचार संहिता के दौरान नूरपुर पुलिस जिला नूरपुर में नशा माफिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत 101 मामले दर्ज किए है। इन दोनों एक्ट में पकड़े गए नशे की कीमत लगभग 1.32 लाख रुपये आंकी गई है। जिला पुलिस ने इस दौरान करीब 52 लोग गिरफ्तार किए गए। इसमें से कानून-व्यवस्था खराब करने वाले करीब 20 और एनडीपीएस एक्ट के तहत लगभग 32 अभियुक्तों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। इस अवधि के दौरान जिला पुलिस की टीमों ने लगभग 15,31,500 रुपये की नकदी भी जब्त की है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस नूरपुर ने एसपी नूरपुर अशोक रत्न के नेतृत्व में चुनाव आचार संहिता के दौरान बेहतर ढंग से चुनाव करवाए जाने की दृष्टि से चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों से ज्यादा कैश ले जाने पर पुलिस टीमों द्वारा लगभग 15 लाख 31 हजार पांच सौ रुपए जब्त किए। इस दौरान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 22 मामले दर्ज किए जिसमें 291.83 ग्राम हेरोइन/चिट्टा पकड़ा, 13 किलो 818.41 ग्राम चरस पकड़ी जोकि जिला पुलिस नूरपुर की एक बड़ी कामयाबी है और पोप्पी प्लांट्स के 80 पौधे जब्त किए और 35,500 रुपये की नकदी पकड़ी। इसमें हेरोइन और चरस की कीमत लगभग 92,54 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 79 मामले दर्ज किए, जिसमें पुलिस ने लगभग 7,47,050 एमएल अवैध शराब, 11,69,250 एमएल देसी शराब,11,59,650 एमएल अंग्रेजी शराब, 2,50,900 एमएल बियर ,3280 लीटर स्प्रिट जब्त की और 909450 रुपये नकदी जब्त की है और 1,11,730 लीटर देसी शराब लाहन नष्ट की है। इसमें अवैध शराब,बियर ,स्प्रिट व नष्ट की गई देसी शराब लाहन की कीमत लगभग 39 लाख 86 हजार रुपए बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि जिला पुलिस नूरपुर ने चुनाव आचार संहिता के दौरान नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed