फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Morale of Congress workers broken due to non-fulfillment of election guarantees: Parmar

चुनावी गारंटियों पूरी न होने पर टूटा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल : परमार

Mon, 12 Feb 2024 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Morale of Congress workers broken due to non-fulfillment of election guarantees: Parmar
धर्मशाला। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा के कांगड़ा-चंबा प्रभारी व सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने चुनावी गारंटियों पर कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर शाब्दिक प्रहार किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस राज्य की भोली-भाली जनता को दस गारंटियों में फंसाया और झूठे वादे कर सत्ता हासिल कर ली। अब गारंटिरां पूरी न होने पर सच्चाई सामने आने जाने से जनता निराश है तो कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल भी टूट गया है।
विज्ञापन

परमार ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस ने हर राज्य में झूठी गारंटियां दी। सच सामने आया तो राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। अब हिमाचल की जनता लोकसभा चुनाव में इसका जवाब कांग्रेस को देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस लोकतंत्र में अच्छे विपक्ष की भूमिका में भी खरा नहीं उतर पा रही है। कांग्रेस गांधी-नेहरू परिवार व राहुल गांधी को लांच करने में अपनी सारी ताकत लगा रही है। इसके लिए देश की सभी पार्टियों तक का सहारा लिया जा रहा है। परमार ने कहा कि यह स्वतंत्र लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है। विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस देश को जोड़ने की बात कहकर यात्रा कर रही है, जबकि हर तरफ बात देश को तोड़ने की हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपनी लीडरशिप के लिए नेहरू-गांधी परिवार से बाहर सोचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed