{"_id":"6807f051b07dc80f43063caf","slug":"modi-gave-true-respect-to-dr-ambedkar-by-building-panch-teerth-sudhir-kangra-news-c-95-1-ssml1008-174260-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने पंच तीर्थ बनवाकर डाॅ. आंबेडकर को दिया सच्चा सम्मान : सुधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने पंच तीर्थ बनवाकर डाॅ. आंबेडकर को दिया सच्चा सम्मान : सुधीर
Wed, 23 Apr 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर को पंच तीर्थ बनवाकर सच्चा सम्मान दिया है। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का नाम वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर उनका अपमान किया है। यह बात धर्मशाला से विधायक पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने मंगलवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत टंग नरवाणा मेला मैदान में डाॅ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए कही। शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने बाबा साहेब के नाम पर पंच तीर्थ बनवाए हैं। यह संविधान निर्माता को सच्चा नमन है।
इस दौरान अनुसूचित जाति समाज की 50 हस्तियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर ने इस दौरान बाबा साहेब के संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बाबा साहेब के संघर्ष से लोगों को अवगत करवाते हुए उन्हें विश्व मानव की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आज सारी दुनिया के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में कांगड़ा-चंबा के प्रभारी विपिन परमार ने कहा कि बाबा साहेब अदभुत प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने भारतीय समाज को नई दिशा दी है। इस अवसर पर नौ मंडल भाजपा अध्यक्षों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में जिला एससी मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश हीर, धर्मशाला अध्यक्ष राजेश, स्थानीय प्रधान संतोष कुमार, जगत राम, चंद्र भारद्वाज मंडल महामंत्री के अलावा सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।