{"_id":"689c964f929846f03b0f0218","slug":"mla-pathania-visited-the-rain-affected-areas-kangra-news-c-95-1-ssml1008-190705-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विधायक पठानिया ने बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विधायक पठानिया ने बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
विज्ञापन
शाहपुर विधानसभा के बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया। स्रोत
मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया ने पैदल यात्रा कर विधानसभा क्षेत्र के नौशाहरा, बलडी, बोडूसरना और करेरी सहित कई बरसात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। बलडी से धड़मोथा के बीच क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया कि पुल टूट जाने से धड़मोथा गांव का बलडी से पूरी तरह संपर्क टूट चुका है। उन्होंने मौके से ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को वीडियो कॉल कर स्थिति से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने तत्काल संजीदगी दिखाते हुए पुल निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
इस पर गांववासियों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्य सचेतक का आभार व्यक्त किया। इसके बाद केवल पठानिया सरना गांव पहुंचे। यहां प्रेम चंद का पक्का मकान बरसात में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने प्रभावित परिवार को ढांढस बंधाते हुए शाहपुर वेलफेयर सोसायटी की ओर से 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके बाद उन्होंने घेरा बस अड्डे पर धंस रही जमीन का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। करेरी पंचायत के जबली गांव में उपमुख्य सचेतक ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी और वे स्वयं भी व्यक्तिगत आर्थिक सहायता देंगे। मौके पर उन्होंने सभी प्रभावित मकान मालिकों को शाहपुर वेलफेयर सोसायटी की ओर से 11,000-11,000 रुपये की धनराशि के चेक भेंट किए। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण) अंकज सूद, अधिशासी अभियंता (जलशक्ति) अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता (विद्युत) अमित शर्मा, बीडीओ रैत कमलजीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।