फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MLA Nikka inaugurated the cricket tournament at Noorpur Chaugan ground

Kangra News: नूरपुर चौगान मैदान में विधायक निक्का ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

Sun, 09 Mar 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 09 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
MLA Nikka inaugurated the cricket tournament at Noorpur Chaugan ground
नूरपुर (कांगड़ा)। युवा क्लब चौगान की ओर से नूरपुर के चौगान मैदान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को विधायक रणवीर सिंह निक्का ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में नूरपुर क्षेत्र की 32 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद मिलती है। विधायक ने इस मौके पर आयोजन कमेटी को 21 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस अवसर पर युवाओं ने स्टेडियम के बारे में भी विधायक से बात की। युवाओं ने कहा कि इस स्टेडियम की ड्राइंग में थोड़ा बदलाव कर इसे क्रिकेट खेलने योग्य भी बनाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नूरपुर के युवाओं को क्रिकेट खेलने के लिए यही एकमात्र मैदान है। विधायक ने युवाओं की मांग को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि वह इसका उचित समाधान करेंगे। कमेटी के सदस्य टोनी ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल सूदन, पार्षद प्रवेश कुमार, जीवन महाजन, बैडमिंटन के नेशनल खिलाड़ी सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed