फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MLA Malendra listened to public problems

Kangra News: विधायक मलेंद्र ने सुनीं जनसमस्याएं

Sat, 01 Nov 2025 01:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
MLA Malendra listened to public problems
इंदौरा (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने ठाकुरद्वारा ग्राम पंचायत में आयोजित विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलवां से बरोट सड़क के उन्नयन का कार्य लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से प्रगति पर है। ठाकुरद्वारा से मलकाणा सड़क की डीपीआर तैयार कर सरकार को भेज दी है। ठाकुरद्वारा में उपतहसील कार्यालय भवन और पुलिस चौकी निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठाकुरद्वारा को सीबीएसई से संबद्ध करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने ठाकुरद्वारा पंचायत को विकास कार्यों के लिए अपनी विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पहले विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed