{"_id":"69e4ee49cc5c55e3c803e238","slug":"mla-laid-the-foundation-stone-of-helipad-in-mussal-along-with-the-elders-kangra-news-c-95-1-kng1018-230566-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विधायक ने बुजुर्गों के साथ किया मस्सल में हेलीपैड का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विधायक ने बुजुर्गों के साथ किया मस्सल में हेलीपैड का शिलान्यास
Mon, 20 Apr 2026 08:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:31 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां के मस्सल में हेलीपैड निर्माण कार्य का शिलान्यास करते आरएस बाली। फोटो पार्टी कार्यक
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विधायक एवं कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने नगरोटा बगवां के मस्सल में 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक हेलीपैड का शिलान्यास किया। विधायक ने स्वयं नींव रखने के बजाय पंचायत के वरिष्ठ नागरिकों से इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास करवाया। बाली ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और उनका अनुभव ही क्षेत्र की प्रगति का आधार है।
इससे पहले ओबीसी भवन में बाल विकास परियोजना विभाग के कार्यक्रम में लाभार्थियों से संवाद करते हुए आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां का डंका आज पूरे हिमाचल में बज रहा है। यहां 180 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक टेंडर लगाया गया है, जिसके तहत यहां देश का सबसे बड़ा फाउंटेन और हिमाचल का सबसे बड़ा वेडिंग डेस्टिनेशन बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र पर्यटन हब के रूप में स्थापित होगा।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत क्षेत्र के जरूरतमंदों को 1.60 करोड़ रुपये के चेक बांटे गए हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए कहा कि कबाड़ी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, बलधर में मॉडल आईटीआई, नगरोटा कॉलेज में छात्रावास, इनडोर स्टेडियम और वर्किंग वूमेन हॉस्टल जैसे कार्यों से युवाओं को बड़ी सौगात मिलेगी। इसके अलावा शहर में क्लॉक टॉवर, सिनेमा हॉल और आधुनिक पार्किंग का निर्माण भी जोरों पर है।