फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MLA Kamlesh listened to people's problems in Sakri and Bilaspur

Kangra News: विधायक कमलेश ने सकरी और बिलासपुर में सुनीं जनसमस्याएं

Tue, 15 Oct 2024 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 15 Oct 2024 07:56 AM IST
विज्ञापन
MLA Kamlesh listened to people's problems in Sakri and Bilaspur
लोगों की समस्याएं सुनतीं विधायक कमलेश ठाकुर। -स्रोतः डीपीआरओ
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को ग्राम पंचायत सकरी और बिलासपुर में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनसे संवाद किया। उन्होंने कहा कि देहरा के लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान घर-द्वार पर ही सुनिश्चित हो, यह उनकी प्राथमिकता है। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा के कायाकल्प को लेकर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर सरकार काम कर रही है। यहां की जनता को सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई समस्या न आए, इसके लिए वे स्वयं पंचायतों में जाकर लोगों से बातचीत कर उनसे फीडबैक ले रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार सड़क, पानी और बिजली संबंधी समस्याओं के निवारण पर प्राथमिकता से ध्यान दे रही है। पंचायतों में चल रही समस्याओं का उन्हें ध्यान है और जल्द ही इसका निपटारा कर लिया जाएगा। उन्होंने दोनों पंचायतों में जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और उनका निवारण सुनिश्चित किया। अधिकारियों को भी लंबित समस्याओं का समय से निवारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सकरी और बिलासपुर पंचायत में लगभग 10 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्य चल रहे हैं। सुक्खू सरकार की 10 गारंटियों में से पांच गारंटियों का काम धरातल में शुरू हो चुका है। प्रदेश सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है। इसी के चलते मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के लंबित चार प्रतिशत डीए की किस्त की घोषणा करके कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed