फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Minor apprehended in house burglary case; cash and jewelry recovered.

Kangra News: घर में चोरी के मामले में नाबालिग पकड़ा, नकदी और जेवरात बरामद

Tue, 13 Oct 2026 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 13 Oct 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
Minor apprehended in house burglary case; cash and jewelry recovered.
टकोली घिरथा पंचायत में हुई चोरी के मामले में बरामद की नगदी और अभूषण। -स्रोत : पुलिस
रैहन (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के तहत टकोली घिरथा स्थित एक घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण और नकदी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय कानून के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए उसे बाल सुधार गृह ऊना भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि आठ अक्तूबर को वह परिवार सहित घर से बाहर गए थे। अगले दिन लौटने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे सोने के जेवरात व नकदी गायब थे। इसके बाद जवाली थाने में मामला दर्ज करवाया गया था।
विज्ञापन

एएसपी धर्मचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली। बरामद सामान में 27 हजार रुपये की नकदी सहित सोने की नथ, टीका और टॉप्स की एक जोड़ी शामिल है। मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed