{"_id":"6acd03932ab3a05e9c036a22","slug":"hrtc-e-bus-runs-on-the-dhundni-ka-bagh-tanda-kangra-route-kangra-news-c-95-1-kng1037-261039-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ढूंडणी का बाग-टांडा-कांगड़ा रूट पर दौड़ी एचआरटीसी की ई-बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ढूंडणी का बाग-टांडा-कांगड़ा रूट पर दौड़ी एचआरटीसी की ई-बस
Tue, 13 Oct 2026 09:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा के दौलतपुर में ई-बस को हरी झंडी दिखाते अजय वर्मा। -स्रोत : जागरूक पाठक
कांगड़ा। विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के तहत ढूंडणी का बाग से टांडा होते हुए कांगड़ा रूट पर सोमवार से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने दौलतपुर से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
यह बस रोजाना सुबह आठ बजे ढूंडणी का बाग से चलेगी और जलाड़ी, कुल्थी व दौलतपुर होते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा से कांगड़ा पहुंचेगी। इस रूट के शुरू होने से क्षेत्र की करीब 10 पंचायतों के लोगों, विशेषकर मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल और जिला मुख्यालय आने-जाने की बेहतर सुविधा मिलेगी।
अजय वर्मा ने बताया कि बस संचालन की व्यवस्था के तहत संबंधित कंपनी आगामी 11 वर्षों तक अपनी सेवाएं देगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में करीब 11 करोड़ रुपये से सड़कों का सुधार किया जाएगा। इस दौरान डीएम पंकज चड्ढा, आरएम साहिल कपूर और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।