फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Minister Sarveen fiercely in the joy of victory, note

जीत की खुशी में जमकर नाचीं मंत्री सरवीन, वारे नोट

Mon, 08 Feb 2021 11:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Minister Sarveen fiercely in the joy of victory, note
रैत में चुनाव की जीत के जश्न में झूमती मंत्री सरवीन चौधरी। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। विकास खंड रैत में पंचायत समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद पर भाजपा की ताजपोशी के बाद मंत्री सरवीण चौधरी बैंड-बाजे पर जमकर नाचीं। परिणाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ता बैंड-बाजों के साथ जश्न मनाने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री सरवीण चौधरी भी खुद को रोक नहीं पाईं। पहाड़ी गाना ‘कुथु ते आया मेरा रूणझुनुआ’ शुरू होते हीं पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आकर जमकर नाचीं। नाच गानेे में मंत्री के शरीक होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में और उत्साह भरा और उसके बाद सारा नजारा ही बदल गया।
विज्ञापन

नाचते-नाचते उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं पर जमकर नोट भी वारे। नाच-गाने के अलावा विकास खंड कार्यालय में जमकर नारेबाजी की और लड्डू भी बांटे गए। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रीतम चौधरी, प्रवक्ता दीपक अवस्थी, पंचायत समिति रैत के पूर्व चेयरमैन अंजू ठाकुर, अश्विनी चौधरी, विजय कुमार, अश्विनी शास्त्री, रजनी वाला, सीमा देवी, मनु कुमार, नवीन ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed