फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mining mafia unbridled due to lack of demarcation of mill pit

Kangra News: चक्की खड्ड का सीमांकन न होने से खनन माफिया बेलगाम

Sat, 01 Mar 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 01 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia unbridled due to lack of demarcation of mill pit
जसूर (कांगड़ा)। हिमाचल और पंजाब के बीच स्थित चक्की खड्ड की सीमाओं की पहचान के लिए सीमांकन कार्य न होने से खनन माफिया बेलगाम है। चक्की खड्ड को नूरपुर और पठानकोट जिलों में सक्रिय खनन माफियाओं के लिए एक सोने की खान माना जाता है। यहां खड्ड की सीमाओं की पहचान न होने के कारण खनिजों का अवैध खनन रोका नहीं जा सका है। खनन विभाग और पुलिस भी इस कारण बेेबस नजर आ रही है। हालांकि पंजाब राज्य में खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध है, लेकिन पठानकोट जिले में स्थापित स्टोन क्रशर इकाइयां अभी भी चालू हैं। कच्चा माल कथित तौर पर हिमाचल प्रदेश के अधिकार क्षेत्र वाली चक्की खड्ड से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

उच्च स्तरीय जांच जरूरी : एमआर शर्मा
क्षेत्र के प्रमुख पर्यावरणविद एमआर शर्मा ने कहा कि चक्की की सीमाओं के सीमांकन की आवश्यकता है। स्टोन क्रशर इकाइयों के कथित नकली चालानों के तहत खनिजों के अवैध निष्कर्षण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। यह भी जांच की जानी चाहिए कि क्या चालान एम-फॉर्म के साथ जारी किए गए थे, जो स्टोन क्रशर इकाइयों के तैयार उत्पादों को बेचने के लिए अनिवार्य है। अवैज्ञानिक और अवैध खनन पर्यावरण, कृषि भूमि और निचले कांगड़ा क्षेत्र में भूजल स्रोतों को भी समाप्त कर रहा है।
विज्ञापन

चक्की खड्ड की सीमाओं के निर्धारण से नूरपुर और पठानकोट जिलों के पुलिस प्रशासन को आसानी होगी। सीमांकन का काम दोनों जिलों की पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन के माध्यम से हो रहे अपराध को रोकने और कानून व्यवस्था को सदृढ़ करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक रतन, एसपी नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed