फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Men's and women's hockey leagues to be launched in the state for the first time.

Kangra News: प्रदेश में पहली बार शुरू होगी पुरुष और महिला हॉकी लीग

Mon, 20 Jul 2026 08:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 20 Jul 2026 08:30 AM IST
विज्ञापन
Men's and women's hockey leagues to be launched in the state for the first time.
धर्मशाला में हॉकी हिमाचल की एजीएम की अध्यक्षता करते अध्यक्ष एवं नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में पहली बार हॉकी हिमाचल पुरुष एवं महिला लीग की शुरुआत होने जा रही है। खिलाड़ियों को नियमित रूप से एक बड़ा और प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय रविवार को धर्मशाला के शीला चौक स्थित एक निजी होटल में आयोजित हॉकी हिमाचल की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता हॉकी हिमाचल के अध्यक्ष एवं नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का ने की। इस दौरान महासचिव रोमेश पठानिया द्वारा प्रदेश में हॉकी लीग शुरू करने के रखे गए प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इसके साथ ही बैठक में आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए विभिन्न जिला संघों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

इसके तहत सब-जूनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की मेजबानी कांगड़ा जिला को दी गई है। वहीं, जूनियर पुरुष व महिला प्रतियोगिताएं सिरमौर, सीनियर पुरुष वर्ग सोलन और सीनियर महिला प्रतियोगिता चंबा में आयोजित की जाएगी। बैठक में 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के ऑडिटेड खातों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों की पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने पर भी विस्तृत चर्चा कर आवश्यक रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल खंतवाल सहित प्रदेश के सभी संबद्ध जिला हॉकी संघों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed