फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MC Dharamshala supports, will give community hall and parking on contract

Kangra News: एमसी धर्मशाला के हाथ खड़े, ठेके पर देगा सामुदायिक हाल और पार्किंग

Sat, 08 Feb 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 08 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
MC Dharamshala supports, will give community hall and parking on contract
धर्मशाला के कोतवाली बाजार ​स्थित नगर निगम का सामुदायिक भवन- संवाद
धर्मशाला। एक तरफ नगर निगम (एमसी) धर्मशाला अपनी आय बढ़ाने की योजना बना रहा है, लेकिन स्टाफ की भारी कमी के कारण कई कार्यों में बाधाएं आ रही हैं। इसी कारण नगर निगम ने कोतवाली बाजार स्थित सामुदायिक हाल और पार्किंग के संचालन में हाथ खड़े कर दिए हैं। अब इन्हें ठेके पर देने का निर्णय लिया है। इसकी प्रक्रियाएं शुरू हो गई है, जल्द ही इनका संचालन ठेकेदार को सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम के सामुदायिक हाल का शहरवासियों द्वारा विभिन्न समारोहों के लिए उपयोग किया जाता है। नीलामी इस शर्त पर की जाएगी कि जो ठेकेदार सामुदायिक भवन और पार्किंग का संचालन करेगा, वह निगम द्वारा निर्धारित सरकारी दरों पर ही सेवाएं देगा। हाल और पार्किंग के शुल्क में किसी भी प्रकार की वृद्धि की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

फिलहाल सामुदायिक भवन की देखरेख के लिए नगर निगम ने चार बेलदार तैनात किए हैं, जो दो शिफ्टों में ड्यूटी देते हैं। नगर निगम की आय को ध्यान में रखते हुए हाल और पार्किंग को ठेके पर देने का निर्णय लिया गया है। वहीं, पार्किंग में कई कारोबारियों ने अपने वाहन वर्षों से खड़े कर रखे हैं, लेकिन वे निर्धारित शुल्क का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इससे भी निगम की आय प्रभावित हो रही है। नगर निगम का मानना है कि ठेके पर देने से हाल और पार्किंग का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। इससे निगम को निश्चित आय भी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम लंबे समय से स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि नगर निगम के पास अपना अधिशासी अभियंता तक नहीं है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नगर निगम के कार्यों की देखरेख के लिए हिमुडा के अधिशासी अभियंता को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। कार्यालय में भी कर्मचारियों की संख्या इतनी कम है कि एक व्यक्ति को दो से तीन कर्मचारियों का काम करना पड़ रहा है। कई बार सरकार से रिक्त पदों को भरने की मांग की गई, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


स्टाफ की कमी होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। निगम के बहुत से बेलदार रिटायर हो चुके हैं, जिसके चलते सामुदायिक भवन की देखरेख नहीं हो पा रही है। इसी के ध्यान में रखते हुए सामुदायिक भवन और पार्किंग को ठेके पर देने का निर्णय लिया है।
-नीनू शर्मा, महापौर, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed