फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Married woman in Dhar died due to burning in suspicious circumstances

धार में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत

Sun, 28 Aug 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Married woman in Dhar died due to burning in suspicious circumstances
धार पंचायत में विवाहिता की मौत के बाद मायका और ससुराल पक्ष में होती गहमागहमी। - फोटो : Kangra
लंज (कांगड़ा)। देहरा विधानसभा क्षेत्र और पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत गांव धार में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके से फोरेेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। उधर, मायका पक्ष बेटी के पति की गिरफ्तारी के बाद अंतिम संस्कार करने पर अड़ा रहा। माहौल तनावपूर्ण देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान मायके पक्ष वाले पति की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार पर अड़े रहे। शाम चार बजे के बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रजिता कुमारी उर्फ रोजी (25) की शादी मुनीष कुमार के साथ चार साल पहले हुई थी। उनकी पांच माह की बच्ची है। ससुराल पक्ष का कहना है कि रजिता और मुनीष की शुक्रवार रात को किसी बात पर बहस हुई थी। इस पर परिवार के सदस्य मनीष को समझाते हुए उसे निचली मंजिल पर लेकर आ गए। इतने में ऊपरी मंजिल से चिल्लाने की आवाज व धुआं उठता देखकर मनीष और घर वाले कमरे की ओर भागे। उन्होंने देखा कि रजिता बुरी तरह से जल रही थी। आग को बुझाते समय मनीष भी 15 फीसदी जल गया है, जो अस्पताल में उपचाराधीन है। मौके पर आए डीएसपी देहरा चंद्रपाल सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाई है।
विज्ञापन

भाई बोला-ससुरालियों ने बहन के पेट में दर्द बताया
रजिता के भाई लीला कृष्ण ने बताया कि वह अपनी बहन से हर रोज वीडियो कॉल के जरिये बातें करता था। लेकिन बीती रात 9:00 बजे के करीब जब फोन किया तो फोन बहन के पति ने उठाया। उसने बदतमीजी से बात की। उसके बाद कई बार कॉल की लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। बार-बार फोन करने के बाद ससुर ने एक बार फोन उठाया और कहा कि लड़की बिल्कुल ठीक है। पेट में दर्द हो रहा है, इसलिए बात नहीं हो सकती। उन्होंने फोन रख दिया परंतु फोन बंद नहीं हुआ था। इससे वहां पर जो भी आपस में बात हुई, वह साफ-साफ सुनाई दे रही थी। भाई का आरोप है कि हमें एक बार भी नहीं बताया कि लड़की जलकर मर चुकी है। ससुराल वालों के बयान अलग-अलग सामने आए। यह भी कहा कि गैस सिलिंडर लीक होने की वजह से लड़की को आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप
रजिता के अंतिम संस्कार के दौरान मायका पक्ष व ससुराल पक्ष में तीखी बहस हुई। मायका पक्ष रजिता के पति को सामने लाने की बात कर रहा था और यह भी मानने को तैयार नहीं कि लड़की ने खुद आत्महत्या की है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी मायका पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपी को बचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed